कोरबा। नगर पालिक निगम द्वारा राहगीरों, आमजनों को सुगम रूप से शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के मद्देनजर निगम क्षेत्र में स्थापित कराए गए 9 वाटर एटीएम व वाटर कूलर से प्रतिदिन हजारों लोगों को शुद्ध पेयजल मिल रहा हैं, वहीं आयुक्त आशुतोष पाण्डेय ने निगम के जल आपूर्ति विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि सभी वाटर एटीएम व वाटर कूलर के स्थलों की स्वच्छता व साफ-सफाई पर विशेष नजर रखें तथा यह सुनिश्चित करें कि वाटर एटीएम की गुणवत्ता पूर्ण सेवाएं आमजनों को प्राप्त हों।
निगम द्वारा कोरबा शहर व उपनगरीय क्षेत्रों के जिन प्रमुख स्थलों पर वाटर एटीएम या कूलर स्थापित कराए गए हैं, उनमें बुधवारी बाजार, स्मृति उद्यान के समीप, टाप इन टाउन होटल के सामने, मानिकपुर बाजार, बालको बस स्टैण्ड, परसाभांठा बाजार, चेकपोस्ट, जेलगांव चौक तथा टी.पी.नगर नया बस स्टैण्ड आदि स्थल शामिल हैं तथा वर्तमान में उक्त सभी स्थानों के वाटर एटीएम कूलर चालू अवस्था में है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















