कोरबा-करतला। जिले के करतला ब्लाक अंतर्गत एवं जिला पंचायत के क्षेत्र क्रमांक 3 में निर्दलीय प्रत्याशी सावित्री अजय कंवर ने बड़ी जीत हासिल कर ली है।
उन्होंने मौजूदा कांग्रेस विधायक फूल सिंह राठिया की बहू कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी श्रीमती कमला राठिया, वर्तमान जनपद अध्यक्ष श्रीमती सुनीता कंवर, भाजपा समर्थित प्रत्याशी श्रीमती हेमलता राठिया पति राजेंद्र राठिया, आम आदमी पार्टी के ग्रामीण जिला अध्यक्ष जगलाल राठिया की पत्नी श्रीमती मोहलता राठिया और जनपद सदस्य त्रिवेणी राठिया जैसे दिग्गजों को उन्होंने मात दी है।
17 फरवरी को हुए मतदान में करीब 8 हजार वोटों के बड़े अंतर से सावित्री कंवर ने अपने सभी प्रतिद्वंदियों को बहुत बड़ी हार का सामना कराया है। सावित्री कंवर ने कहा है कि जनता ने उन्हें जो स्नेह और आशीर्वाद प्रदान किया है, तो उनकी सेवा में किसी तरह की कमी नहीं रखी जाएगी और संपूर्ण क्षेत्र क्रमांक 3 के विकास के लिए वे सदैव तत्पर होकर मार्गदर्शन प्राप्त करते हुए कार्य करेंगे।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677















