कोरबा। आयुक्त आशुतोष पाण्डेय ने निगम के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा है कि वे टीम भावना के साथ कार्य करते हुए स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 के संदर्भ में की जा रही आवश्यक तैयारियों को अंतिम रूप दें, एक ओर जहॉं शहर की स्वच्छता व साफ-सफाई की दिशा में पूरी इच्छाशक्ति के साथ कार्य करें, त्रुटिरहित स्वच्छता कार्यो पर फोकस रखें, वहीं दूसरी ओर स्वच्छ सर्वेक्षण के विभिन्न बिन्दुओं हेतु निर्धारित मानदण्डों के अनुरूप सभी आवश्यक व्यवस्थाएं अंतिम रूप से सुनिश्चित कराएं।
उन्होंने कहा कि स्वच्छ सर्वेक्षण में अपने कोरबा शहर को उच्चतम रैंकिंग का सम्मान दिलाना हम सभी का सामुहिक दायित्व है, इस दिशा में हम सबको मिलकर अपना-अपना सर्वश्रेष्ठ देना होगा।
आयुक्त आशुतोष पाण्डेय ने सोमवार को नगर पालिक निगम के मुख्य प्रशासनिक भवन साकेत स्थित सभाकक्ष में निगम के जोन कमिश्नरों, अभियंताओं व स्वच्छता विभाग के अधिकारियों एक महत्वपूर्ण बैठक लेकर स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 के संदर्भ में निगम द्वारा की जा रही आवश्यक तैयारियों की जोनवार व बिन्दुवार विस्तार से समीक्षा की।
बैठक के दौरान अपर आयुक्त विनय मिश्रा, अधीक्षण अभियंता ए.के.शर्मा, स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.संजय तिवारी, कार्यपालन अभियंता व जोन कमिश्नर विनोद शांडिल्य, सुरेश बरूवा, एन.के.नाथ, अखिलेश शुक्ला, भूषण उरांव, राकेश मसीह, प्रकाश चन्द्रा, अजीत तिग्गा, वरिष्ठ स्वच्छता निरीक्षक सुनील वर्मा, सहायक अभियंता राहुल मिश्रा, पीयूष राजपूत, गोयल सिंह विमल, सुनील टांडे, विपिन मिश्रा, किरण साहू, अश्वनी दास, अंजूलता तिग्गा, प्रमोद जगत, रितेश सिंह, स्वच्छता निरीक्षक सचिन्द्र थवाईत, शैलेन्द्र नामदेव, सतानंद द्विवेदी, गिरवर विश्वकर्मा, पीआईयू धनमोहन व पंकज गभेल आदि उस्थित थे।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677















