क्षेत्र क्रमांक 3 में सावित्री कंवर को मिल रहा जनसमर्थन

कोरबा-करतला। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तहत जिला पंचायत कोरबा (करतला) के क्षेत्र क्रमांक 03 में 6 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। सावित्री अजय कंवर को छाता छाप चुनाव चिन्ह पर भारी जनसमर्थन मिल रहा है जिससे बाकी प्रत्याशियों के साथ-साथ कांग्रेस और भाजपा समर्थित प्रत्याशी भी सकते में आ गए हैं।

भाजपा के प्रति निष्ठा से कार्य करते हुए अजय कंवर द्वारा पिछले विधानसभा में भाजपा से टिकट मांगा गया था किंतु भाजपा ने अजय को मौका नहीं दिया। अजय कंवर ने भाजपा के समर्थन के बिना जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 03 से महिला सीट पर अपनी पत्नी को चुनावी मैदान में उतारा है।

अजय कंवर के मैदान में आते ही पूरा क्षेत्र उसके समर्थन में उमड़ पड़ा है। लोगों का जनसमर्थन देखकर ऐसा लगता है कि सावित्री अजय कंवर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को भारी मतों के अंतर से मात दे सकती हैं।