कोरबा। करतला थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत ढोंग दरहा की घटना है जहाँ ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक बालक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई इस घटना के बाद हड़कंप मच गया और ट्रैक्टर पर बैठे लोगों ने चीख पुकार मचाना शुरू कर दिया। करतला थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत ढोंग दरहा निवासी उमाशंकर कंवर का परिवार निवास करता है उसके दो बच्चे हैं 8 वर्षीय मासूम आर्यन और एक 11 वर्षीय बालिका है।
उमाशंकर का बेटा आर्यन गांव में ही रहने वाले लोगों के साथ सरपंच पद के प्रत्याशी मालिक राम खड़ा हुआ है जिसके चुनाव प्रचार में गांव के लोग तीन ट्रैक्टर में चुनाव प्रचार करने पास के ही अन्य गांव में गए हुए थे जहां से वापस लौटते समय ट्रैक्टर की चपेट में आने से आर्यन की मौत हो गई।
मृतक के परिजन ने बताया की आर्यन ट्रैक्टर में ही बैठा हुआ था और वह ट्रैक्टर के पहिए के नीचे अचानक आ गिरा घटना कब कैसे और किन परिस्थिति में हुई इस बात की जानकारी उसे नहीं है लेकिन पहिए के नीचे आने से उसकी मौत हुई है ट्रैक्टर सरपंच के बड़े भाई के पुत्र नाबालिग ट्रैक्टर चला रहा था। जब उसे जानकारी मिली तब मौके पर पहुंचा और किसी तरह उसे जगाने की कोशिश कर रहा था लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी फिर कुछ लोगों के द्वारा उठाकर घर लाया गया उसके बाद जिला मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे जहां डॉक्टर मृत घोषित कर दिया।
इस घटना के बाद सरपंच प्रत्याशी मलिक राम की कोई सुध नहीं ले रहा है नहीं वह इस घटनाक्रम के बारे में जानकारी लिया। इस संबंध में ट्रैक्टर मालिक और चालक के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए ऐसे परिजनों ने मांग की है।
मृतक आर्यन गांव के स्कूल में कक्षा दूसरी की पढ़ाई करता था अपने माता पिता का इकलौता पुत्र था एक बड़ी बहन है जो पढाई कर रही है। पिता उमाशंकर गांव में रोजी मजदूरी कल अपने परिवार का भरण पोषण करते आ रहा है। इस घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
जिला अस्पताल चौकी प्रभारी दाऊद कुजूर ने बताया कि जिला मेडिकल कॉलेज से मिले मेमू के आधार पर परिजनों का बयान दर्ज किया गया है वहीं जांच के लिए संबंधित थाना को डायरी भेजी जाएगी इसके बाद ही पता चल सकेगा कि बालक की मौत कब कैसे हुई है फिलहाल पंचनामा कार्यवाही कर पोस्टमार्टम कराया गया है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















