कोरबा। महापौर बनने के लिए दलीय प्रत्याशियों के साथ-साथ जहां निर्दलीयों ने भी अपनी किस्मत आजमाई वहीं थर्ड जेण्डर दिनेश मालती किन्नर ने भी महापौर का चुनाव दमदारी से लड़ा। उन्होंने इस मुकाबले में खुद को अपनी मेहनत के बूते तीसरे स्थान पर लाकर खड़ा किया है।
चुनाव में पड़े कुल विधिमान्य 1 लाख 64 हजार 699 मतों की गिनती की गई जिसमें 10109 वोट मालती किन्नर को मिले हैं। मालती किन्नर ने समस्त मतदाताओं, निगम क्षेत्र की जनता के प्रति अपना आभार व्यक्त किया है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















