बांकीमोंगरा में भाजपा की सोनी कुमार झा बनी अध्यक्ष

कोरबा। नवगठित नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा में भारतीय जनता पार्टी की सोनी कुमारी झा ने जीत दर्ज कर ली है। वे नगर पालिका बांकीमोंगरा की प्रथम निर्वाचित अध्यक्ष चुनी गई हैं।

भाजपा प्रत्याशी सोनी कुमारी झा ने 10358 मत प्राप्त हुए। कांग्रेस के माया प्रदीप अग्रवाल ने 9572, शशिकला हिरवानी बसपा 1007, अमृता विश्वास निर्दलीय 369, शांति बाई बिंझवार निर्दलीय 1074, उमा जितेन्द्र कंवर निर्दलीय 3703 मत प्राप्त किए।