हत्या का प्रयास करने के लगा आरोप
कोरबा। पुलिस ने हत्या का प्रयास करने के मामले में 3 विधि से संघर्षरत बालकों को पकड़ा है। पुलिस ने अपचारी बालकों के पास से एक देशी कट्टा व 4 जिंदा कारतूस भी बरामद किया है।
जानकारी के अनुसार सिविल लाइन थाना रामपुर में प्रार्थी ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह 8 फरवरी को शाम लगभग 6:30 बजे वह रोज की तरह रवि डेयरी के पीछे स्थित फैक्ट्री में दूध देने गया था। इसी दौरान विधि से संघर्षरत 3 बालक पीडि़त को देखकर संदिग्ध रूप से आसपास चक्कर लगा रहे थे।
जब वह फैक्ट्री के अंदर दूध देने गया, तभी एक बालक हाथ में देसी कट्टा लेकर वहां पहुंचा। जैसे ही प्रार्थी फैक्ट्री से बाहर निकला,उसने उस पर कट्टे से फायर कर दिया।
प्रार्थी ने तत्काल फैक्ट्री का गेट बंद कर खुद को बचाया, जिससे वह किसी भी गंभीर चोट से सुरक्षित रहा। इसके बाद उसने घटना की सूचना पुलिस को दी। उच्च अधिकारियों के निर्देश पर साइबर सेल एवं थाना सिविल लाइन की संयुक्त टीम आरोपियों की तलाश शुरू की।
मुखबिर की मदद से कथित विधि से संघर्षरत मुख्य आरोपी सहित विधि से संघर्षरत 2 अन्य बालकों से पूछताछ की गई।
पूछताछ के दौरान उन्होंने अपराध स्वीकार किया, जिसके बाद उनके कब्जे से 1 देसी कट्टा, 4 जिंदा कारतूस बरामद किए गए। इसमें विधि से संघर्षरत एक बालक पर पहले भी एक अन्य मामले में हत्या के प्रयास का एक मामला सिविल लाइन थाने में पंजीबद्ध है।
शहर में अपराध नियंत्रण एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस पूरी तरह प्रतिबद्ध है। जिला पुलिस ने आम नागरिकों से अनुरोध किया है कि संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को दें ताकि त्वरित कार्यवाही सुनिश्चित की जा सके।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















