संजू देवी के समर्थन में भाजयुमो ने निकाली विशाल रैली

कोरबा। भाजयुमो ने नगर निगम चुनावों में भाजपा की महापौर प्रत्याशी श्रीमती संजू देवी राजपूत और 67 वार्डों के पार्षद प्रत्याशियों के समर्थन में बाइक रैली निकाली।

रैली की शुरुआत गौ माता चौक सीतामढ़ी से हुई, जो पुराना बस स्टैंड, ट्रांसपोर्ट नगर, निहारिका, कोसाबाड़ी, बालको होते हुए दर्री में संपन्न हुई। इस भव्य आयोजन में लगभग 500 बाइक सवार शामिल हुए। रैली में महापौर प्रत्याशी संजू देवी राजपूत ने स्वयं स्कूटी चलाकर युवाओं के साथ सहभागिता की, जिससे उनका उत्साह और बढ़ा।

रैली में भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज शर्मा, निर्विरोध पार्षद नरेंद्र देवांगन, भाजयुमो जिला अध्यक्ष पंकज सोनी, उपाध्यक्ष रंजू यादव, पवन सिन्हा, दीनदयाल पटेल, पंकज प्रजापति, संजू वैष्णव, गोलू पांडे, सुभाष राठौर, प्रमोद जांगड़े, अंशु तिवारी सहित अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

रैली के समापन पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए महापौर प्रत्याशी संजू देवी राजपूत ने कहा कि युवा मोर्चा के साथ स्कूटी चलाकर मैं उनके उत्साह को महसूस कर सकती हूं। इस जोश को देखकर विश्वास होता है कि इस बार कोरबा में कमल खिलने से कोई नहीं रोक सकता।