जब कांग्रेस के बांटे पट्टा फर्जी तो पीएम आवास कैसे?

कोरबा। प्रदेश कांग्रेस सह प्रभारी जरिता लैतफलांग ने कुसमुंडा ब्लाक में कांग्रेस महापौर प्रत्याशी उषा तिवारी व पार्षदों के समर्थन में चुनावी सभा ली जिसमें उन्होंने उपस्थित जनसमूह को कहा कि कोरबा में वर्तमान मंत्री ने कोई भी काम नहीं कराया है। नाकामियां छिपाने के लिए कांग्रेस पर झूठे आरोप लगा रहे हैं।

पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने 10 हजार पट्टे बांटे थे। आचार संहिता के कारण 10 हजार से अधिक पट्टे नहीं बांटे जा सके थे जो पट्टे पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के कार्यकाल में बनकर रखे हुए थे वे सब कहां गए, क्यों नहीं बांटे जा सके। इस बात को जनता को समझने की जरूरत है। यदि पूर्व मंत्री द्वारा वितरित किए गए पट्टे फर्जी थे तो उन्हें पट्टों के आधार पर प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ सरकार द्वारा कैसे दिया जा रहा है।

इस मौके पर सांसद ज्योत्सना महंत, पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, महापौर प्रत्याशी उषा तिवारी, सपना चौहान, कुसुम द्विवेदी, द्रौपती तिवारी, रूपा मिश्रा, बीएन सिंह, बसंत चंद्रा, पार्षद प्रत्याशी अश्वनी पटेल, कुमार प्रसाद मांझी, अंजलीना केरकेट्टा, सुरती कुलदीप, ललिता यादव, गीता गभेल सहित बड़ी संख्या में वार्डवासी उपस्थित थे।