कोरबा। जिले के गुरसियां के मूल निवासी दंपत्ति को परिवहन विभाग में प्रतिनियुक्ति करवाने का झांसा देकर ठगी करने के मामले में बलौदाबाजार पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार बलौदाबाजार जिले के ग्राम रिसदा निवासी सेवानिवृत्त कर्मचारी प्रकाश सिंह से आरोपी रोशन बघेल और उसकी पत्नी हेमलता बघेल ने कहा कि वे उसे परिवहन विभाग में प्रतिनियुक्ति करवा सकते हैं। इसके लिए उन्होंने 5,00,000 की मांग की। झांसे में आकर प्रार्थी ने उन्हें 4,75,000 दे दिए। लेकिन पैसे मिलने के बाद भी उसकी प्रतिनियुक्ति नहीं हुई।
जब प्रार्थी ने अपने पैसे वापस मांगे, तो आरोपियों ने रकम लौटाने से इनकार कर दिया और मोबाइल नंबर भी बंद कर दिए। ठगी का एहसास होने पर प्रकाश सिंह ने बलौदाबाजार जिले के थाना सिटी कोतवाली में शिकायत दर्ज करवाई।
पुलिस ने मामले की जांच की और आरोपियों के खिलाफ धारा 420, 34 भादवि के तहत मामला दर्ज किया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपियों को हिरासत में लिया और पूछताछ की। पूछताछ में दोनों ने ठगी की बात स्वीकार की।
पुलिस ने दोनों आरोपियों को आज विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। गिरफ्तार किए गए आरोपी रोशन बघेल 52 वर्ष और उसकी पत्नी हेमलता बघेल 48 वर्ष ग्राम गुरसिया, थाना बांगो, जिला कोरबा के मूल निवासी हैं।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















