कोरबा। संस्कार भारती कोरबा पूर्व के तत्वाधान में सीनियर क्लब कोरबा पूर्व में मुख्य अभियंता संजीव कंसल मुख्य अभियंता डीएसपीएम कोरबा पूर्व एवं श्रीमती अलका कंसल अध्यक्ष प्रेरणा महिला मंडल कोरबा पूर्व के मुख्य आतिथ्य में भारत माता पूजन समारोह संपन्न हुआ।
मुख्य अतिथियों के द्वारा विधिवत रूप से भारत माता एवं सरस्वती माता का पूजन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। गायत्री मंदिर के महाराज श्री यादव द्वारा पूजा संपन्न कराई गई।
कार्यक्रम का शुभारंभ संस्कार भारती के धेय गीत के साथ, एवं अतिथियों का स्वागत परंपरागत तरीके से तिलक लगाकर किया गया। इस कार्यक्रम में गायत्री विद्या मंदिर के छात्रों एवं छात्राओं द्वारा बढ़ चढक़र अपनी सहभागिता निभाई। बच्चों द्वारा देशभक्ति गीत एवं छत्तीसगढ़ी गीत पर सामूहिक नृत्य प्रस्तुत किया गया।
देश भक्ति गीत की प्रस्तुति दी गई। संस्कार भारती के उपाध्यक्ष नंदकुमार त्रिपाठी द्वारा सरस्वती वंदना एवं देशभक्ति गीत की प्रस्तुति दी गई।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जिला इकाई के अध्यक्ष केडी दीवान ने संस्कार भारती का उद्देश्य एवं कार्यशैली पर प्रकाश डाला।
मुख्य अतिथि संजीव कंसल एवं श्रीमती अलका कंसल ने बच्चों के इस कार्यक्रम की प्रशंसा की एवं बच्चों को आशीर्वाद दिया।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने संस्कार भारती के सदस्य सदानंद मंडलोई, ज्ञानेश नामदेव, गिरी दत्त बिल्लारे, श्री शर्मा, अजय पाण्डे ने सहयोग प्रदान किया।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
