कोरबा-कटघोरा । जिले की नगर पालिका परिषद कटघोरा में चुनाव काफी दिलचस्प हो चुका है। यहां पालिका अध्यक्ष पद हेतु कांग्रेस के उम्मीदवार राज जायसवाल को क्षेत्र वासियों का आशीर्वाद और स्नेह मिल रहा है। वे अब तक पालिका क्षेत्र के सभी वार्डो का दौरा कर चुके हैं।
पालिका क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सभी वार्डों और कस्बाई क्षेत्र में पहुंचकर वे अपनी विकास संबंधी प्राथमिकताओं को रखने के साथ-साथ सडक़, बिजली, पानी, नाली, साफ-सफाई जैसे मूलभूत समस्याओं का निराकरण करने के साथ-साथ हर समय जनता के लिए उपस्थित रहने का भी वादा कर रहे हैं।
राज जायसवाल ने कहा कि पालिका क्षेत्र में महिलाओं के लिए एक भव्य कम्युनिटी सेण्टर बनाया जायेगा जहाँ शासन की सभी योजनायें उन्हें एक स्थान पर मिल सकेगी।
स्वरोजगार के अवसर बढ़ाना हमारी प्राथमिकता होगी, महिलाओं के स्वास्थ्य और रोजगारोन्मुखी शिक्षा के लिए विशेष कार्यक्रम चलाऊंगा। नगर वासियों का उन्हें व्यापक समर्थन प्राप्त हो रहा है। उन्होंने क्षेत्र की जनता से एक बार समर्थन और पूर्ण सहयोग कर सेवा का अवसर देने की अपील की है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















