नगर निगम में बनेगी भाजपा की सरकार

कोरबा। पंडित दीनदयाल भवन में निगम चुनाव के संचालन को लेकर सभी 67 पार्षद प्रत्याशियों के साथ हुई बैठक में भाजपा ने महापौर और पार्षद प्रत्याशियों की प्रचंड जीत की हुंकार भरी।


इस अवसर पर प्रदेश मंत्री विकास महतो, निकाय चुनाव प्रभारी रजनीश सिंह, महापौर प्रत्याशी संजू देवी राजपूत, जिलाध्यक्ष मनोज शर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. राजीव सिंह, कोषाध्यक्ष गोपाल मोदी, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष वैशाली रत्न पारखी, रितु चौरसिया  शामिल हुए । बैठक में निगम चुनाव को लेकर विस्तृत कार्य योजना पर चर्चा हुई।