कोरबा । रिटर्निंग ऑफिसर (पंचायत) खण्ड पोड़ी उपरोड़ा द्वारा ग्राम पंचायत पाथा के सचिव मेंहदी हसन को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है और स्पष्टीकरण मांगा गया है।
त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2024-25 की कार्यवाही प्रारंभ है,पंचायत निर्वाचन हेतु नोडल अधिकारी एस. पी. धुवे सहायक आंतरिक लेखा परीक्षण एवं करारोपण अधिकारी के द्वारा 26 जनवरी 2025 को मोबाईल फोन के माध्यम से निर्देश देने पर सचिव मेंहदी हसन के द्वारा अमर्यादित भाषा का उपयोग करते हुये डाक लाने के लिए आर्डर कर रहे हो कहते हुये जिला निर्वाचन कार्यालय कोरवा से डाक लाने से इंकार कर दिया गया, जिसका स्पष्टीकरण मांगा गया है।
सचिव के द्वारा स्थानीय निर्वाचन शाखा कोरबा से निर्वाचन संबंधित डाक लाने हेतु निर्देश करने पर कार (वाहन) की मांग की गई तथा डाक लाने से इंकार कर दिया गया। सचिव का मुख्यालय ग्राम पंचायत पाथा है, जहां वह निवासरत नहीं है, और अपने मुख्यालय से 65 कि.मी. दूर कोरबा में निवास करते है। जिससे ग्राम पंचायत में विभागीय/निर्वाचन कार्य प्रभावित हो रहे है।
उपरोक्त कृत्य छ.ग. पंचायत सेवा आचरण नियम 1998 के विपरित होते हुये कदाचार की श्रेणी में आता है। अपना स्पष्टीकरण का जवाब अधोहस्ताक्षकर्ता अधिकारी के समक्ष में उपस्थित होकर सप्रमाण तत्काल प्रस्तुत करने कहा गया है। संतोषप्रद जवाब प्राप्त नही होने की स्थिति में सचिव के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677















