कोरबा ।कलेक्टर अजीत वसंत ने प्रशासनिक व्यवस्था के मद्देनजर जिला कार्यालय में पदस्थ राज्य प्रशासन सेवा के अधिकारियों को आगामी आदेश पर्यन्त तक कार्यो का प्रभार आबंटित किया है।
जिसके अंतर्गत डिप्टी कलेक्टर शशिकांत कुर्रे को भू अभिलेख शाखा, सिटी मजिस्ट्रेट, मसाहती ग्रामो का सर्वेक्षण एवं नक्शा प्रकाशन, प्रतिलिपि शाखा, अभिलेख प्रकोष्ठ(राजस्व व आंग्ल), पुरातत्व एवं संस्कृति, छत्तीसगढ़ लोक सेवा गारंटी अधिनियम-2011, आयुक्त बिलासपुर संभाग द्वारा ली जाने वाली मीटिंग एवं अन्य मीटिंग हेतु संधारित होने वाली जानकारी भेजना साथ ही कलेक्टर व जिला दंडाधिकारी द्वारा सौपें गए अन्य कार्यो के निर्वहन की जिम्मेदारी दी गई है।
इसी प्रकार डिप्टी कलेक्टर सुश्री रश्मि वर्मा को जनगणना, प्रपत्र लेखन एवं मुद्रण(प्रपत्र शाखा), वरिष्ठ लिपिक एवं अति वरिष्ठ लिपिक शाखा , अल्प संख्यक, भू-बंटन, मुख्यमंत्री भार घोषणा, राजस्व आंकिक, अल्प बचत, बैंक से सम्बंधित समस्त कार्य(लीड बैंक नोडल) तम्बाकू उत्पादन अधिनियम 2003, ऋण भारमुक्त प्रमाण पत्र, छ. ग. साहूकारी अधिनियम 1934, दस्तावेज प्रमाणित शाखा का शिकायत शाखा विशेष कक्ष (प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री जनदर्शन (ऑनलाइन), अन्य मंत्री से प्राप्त शिकायत, जनशिकायत निवारण प्रकोष्ठ व पंजीयन, मुख्यमंत्री जनदर्शन(जनदर्शन)एवं कलेक्टर जनदर्शन(जनदर्शन), लोकसभा, राज्यसभा, विधानसभा के प्रश्नों का उत्तर तैयार कर नोडल अधिकारी के समक्ष प्रस्तुत करना, आवक जावक, समय सीमा बैठक की संपूर्ण जानकारी देने सहित कलेक्टर व जिला दंडाधिकारी द्वारा सौपें गए अन्य कार्यो के निर्वहन के लिए प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया गया है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677















