महिलाओं ने किया जरूरतमंदों का सहयोग

कोरबा। घंटाघर स्थित अपना घर सेवा आश्रम में रहने वाले लोगों के बीच पहुंचकर महिलाओं ने उनका सहयोग किया। ये महिलाएं अखिल भारतीय अग्रवाल महिला सम्मेलन व अलायंस क्लब इंटरनेशनल उर्जाधानी डिस्ट्रिक्ट 167 की पदाधिकारी व सदस्य थीं।

जिन्होंने सहयोग के रूप में अपना घर में रहने वालों को तिलका लड्डू जलेबी, मिठाई, नमकीन, कपड़ा का बैग, सीलिंग फैन आदि प्रदान किया।

इस मौके पर प्रांतीय संरक्षक भगवती अग्रवाल, अध्यक्ष पुष्पा सिंघल, सचिव आशा बुधिया, कोषाध्यक्ष सावित्री बंसल, उपाध्यक्ष सुधा अग्रवाल, प्रेमा अग्रवाल, संतष अग्रवाल समेत अन्य सदस्यों ने सहयोग किया।