न्यू एरा के छात्रों ने की मूक बधिर बच्चों से मुलाकात

कोरबा। न्यू ऐरा प्रोग्रेसिव स्कूल द्वारा शनिवार को शाला के हिंदी लिटरेरी क्लब के विद्यार्थियों के द्वारा विभिन्न गतिविधियों के साथ दिव्य ज्योति स्कूल जाकर मूक बधिर बच्चों से मुलाकात की एवं नए-नए अनुभव को प्राप्त किया गया।

न्यू ऐरा के विद्यार्थियों ने उन बच्चों के द्वारा बड़ों का सम्मान करना, सहयोग करना, सबके साथ प्यार से बात करना तथा अनुशासन में रहकर स्वाबलंबन का जीवन जीना आदि बातों को सीखा।

न्यू ऐरा के लगभग 40 विद्यार्थी और उनके साथ हिंदी लिटरेरी क्लब की अध्यक्षा कु. पुष्पा मिश्रा, हिंदी विभागाध्यक्ष श्रीमती मंजुला मसीह, वारिष्ठ शिक्षिका श्रीमती शांति झा, श्रीमती रेखा जैन, श्रीमती नीलू मिश्रा तथा श्रीमती सुधा सिंग भी शामिल थी।

दिव्य ज्योति स्कूल की प्राचार्या रीता क्षेत्रपाल द्वारा पूरा सहयोग किया गया। सभी शिक्षिकाओं ने गतिविधियों करवाने में सहयोग प्रदान किया।