सशिमं की पूर्व छात्रा हुई सम्मानित

कोरबा। सरस्वती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय प्रगतिनगर की पूर्व छात्रा श्रीमती रंजना पूजा यादव ने एसोसिएट एनसीसी अधिकारी के रूप में 84 दिवसीय प्रशिक्षण पूर्ण कर फ्लाइंग आफिसर का दर्जा प्राप्त किया है।

उनकी इस उपलब्धि पर सरस्वती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय प्रगतिनगर के अध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार राठौर व व्यवस्थापक भरत राम साहू ने विद्यालय परिवार की ओर से शाल, श्रीफल और साहित्य भेंट कर सम्मानित किया।

पूर्व छात्र परिषद् के अध्यक्ष मनीष अग्रवाल द्वारा स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मानित किया गया। श्री राठौर ने कहा कि विद्यालय के कायाकल्प करने की जिम्मेदारी को मैंने चुनौती के रूप में स्वीकार किया है। जरूरतमंद विद्यार्थियों को किसी भी प्रकार के संसाधनों का अभाव महसूस नहीं होने दिया जाएगा, यह मेरी पहली प्राथमिकता होगी।

इस अवसर पर पूर्व आचार्य मंगतू राम वर्मा, पूर्व छात्र परिषद् के संयोजक अशोक कुमार चंन्द्र वंशी सहित आचार्य स्टॉफ और भैया- बहिन उपस्थित थे। कार्यक्रम का विधिवत् संचालन व्याख्याता दुर्गा प्रसाद नामदेव द्वारा किया गया।