कोरबा। सडक़ सुरक्षा माह के तहत ट्रैफिक पुलिस द्वारा सडक़ के विभिन्न मोड़ों पर दुर्घटनाओं को रोकने वृक्षों एवं खंभों पर सफेद पेंट एवं रेडियम पट्टीकरण कार्य किया जा रहा है।
एसपी सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन एवं यातायात व क्राइम प्रभारी आरके मीना के मार्गदर्शन में यातायात पुलिस द्वारा सडक़ सुरक्षा माह के तहत करतला, पसान, भैसमा, बांगो एवं पाली क्षेत्र के सडक़ मोड़ों पर दुर्घटनाओं को रोकने हेतु ट्रैफिक पुलिस द्वारा सफेद पेंट एवं रेडियम पट्टीकरण कार्य किया गया। 100 से अधिक पेड़ों पर सफेद पेंट एवं 200 से अधिक पेड़ों एवं खंभों पर रेडियम पट्टीकरण का कार्य किया गया।
इस पहल का उद्देश्य विशेष रूप से घुमावदार मार्गों पर दृश्यता बढ़ाकर वाहन चालकों को सुरक्षित मार्गदर्शन प्रदान करना एवं सडक़ हादसों को रोकना है। यह कार्य प्रमुख सडक़ों, अंधे मोड़ों एवं दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में किया गया, जिससे वाहन चालकों को दूर से ही मोड़ स्पष्ट दिखाई दे और वे अपनी गति नियंत्रित कर सुरक्षित ड्राइविंग कर सकें।
सडक़ सुरक्षा माह के दौरान ऐसे कई अन्य प्रयास किए जा रहे हैं, जिससे सडक़ दुर्घटनाओं को न्यूनतम किया जा सके।
पुलिस अधीक्षक ने नागरिकों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें, वाहन चलाते समय सावधानी बरतें और इस अभियान में पुलिस का सहयोग करें। कोरबा ट्रैफिक पुलिस सडक़ सुरक्षा हेतु प्रतिबद्ध है और भविष्य में भी इस दिशा में प्रभावी कदम उठाती रहेगी।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
