कोरबा। एसईसीएल गेवरा मुख्य महाप्रबंधक कार्यालय में विस्थापित ग्राम भिलाई बाजार, उमेंदीभाठा, मुडिय़ानार, सलोरा, पंडरिपानी, नावापारा, रलिया, केसला, बरभाटा के बेरोजगार युवकों द्वारा ठेका श्रमिक रोजगार प्रबंधन को कई बार पत्राचार किया जा चुका है। प्रबंधन द्वारा किसी को रोजगार प्रदान नहीं किया गया वहीं बाहरी लोगों को रोजगार दिया जा रहा है।
प्रबंधन के इसी वादा खिलाफ़ी के सम्बन्ध में सैकड़ो ग्रामीण जिला पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष अजय जायसवाल के नेतृत्व में आज सुबह 9 बजे से महाप्रबंधक कार्यालय गेवरा के दोनों गेट में तालाबंदी कर प्रदर्शन पर बैठ गए हैं। धरना पर बैठे सैकड़ों ग्रामीणों में प्रबंधन के खिलाफ काफ़ी आक्रोश है।
समझौता हेतु प्रबंधन के अधिकारी द्वारा समझाईश दिया गया परन्तु सक्षम अधिकारी नहीं होने की वजह से ग्रामीणों द्वारा बात करने से इनकार कर दिया गया। किसी भी कर्मचारी को अंदर जाने नहीं दिया गया। पहली बार ऐसा हुआ है की एक भी कर्मचारी अंदर नहीं जा सका है।
अजय जायसवाल द्वारा 55 सहित और बेरोजगारों को रोजगार प्रदान करने की बात कही अन्यथा पुन: आंदोलन और प्रदर्शन किया जाएगा। ग्रामीणों के साथ अजय जायसवाल धरने स्थल पर अड़े रहे और वही निर्णय लिया गया कि सोमवार को पुन: हजारों की संख्या मे ग्रामीणों तालाबंदी कर मुख्य महाप्रबंधक कार्यालय गेवरा का घेराव किया जाएगा। धरने में बैठे सैंकड़ों ग्रामीणों मे प्रबंधन के वादाखिलाफ़ी को लेकर काफ़ी आक्रोश है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677















