सराफा व्यापारी संघ ने एसपी को सौंपा ज्ञापन

कोरबा। सराफा व्यापारियों ने पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी से मिलकर एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में व्यवसायियों ने सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता करने के साथ ही हत्या के आरोपियों की शीघ्र पतासाजी कर उन्हेंं कड़ी सजा दिलाने की मांग की।

इस मौके पर सराफा एसोसिएशन के अध्यक्ष रामकुमार सोनी, रोहित शाह सहित चेम्बर ऑफ कामर्स के पूर्व अध्यक्ष रामसिंह अग्रवाल, अग्रवाल सभा कोरबा के अध्यक्ष राजेन्द्र अग्रवाल उपस्थित थे। सराफा व्यापारियों ने कहा है कि यदि बुधवार तक अपराधी गिरफ्तार नहीं हुए तो गुरुवार को कोरबा बंद का आह्वान किया जाएगा।