क्षेत्र के विकास के लिए संकल्पित : रीना 

कोरबा । जिला पंचायत उपाध्यक्ष रीना अजय जायसवाल ने अपने जिला पंचायत क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों में विकास के कार्यो की स्वीकृति करायी है जिसमें भिलाई बाजार, डुरेना शक्ति नगर, झाबर, बेल टिकरी में पेयजल हेतु बोर खनन के लिए 15 लाख भिलाई बाजार, चैनपुर बसावट, बतारी में सीसी रोड, के लिए 40 लाख, भिलाई बाजार में तालाब सौन्दर्यीकरण, ओपन जीम के लिए 10 लाख, डुरेना में मंच के लिए 5 लाख के विकास कार्यो की स्वीकृति करायी है। रीना जायसवाल ने कहा है कि वे क्षेत्र के विकास के लिए संकल्पित है।