मुख्यमंत्री व पंचायत मंत्री से मिले ननकीराम
कोरबा। पूर्व गृहमंत्री ननकीराम कंवर की शिकायत पर पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग ने आयुक्त बिलासपुर संभाग को ग्राम पंचायत रजगामार में की जा रही गलत कार्यवाही को तत्काल रोकने के संबंध में राज्य स्तरीय टीम से जाँच कराने का निर्देश दिया है।
महिला आदिवासी सरपंच ग्राम पंचायत रजगामार रामूला राठिया को उच्च न्यायालय बिलासपुर से राहत दिया गया है।
आरोप है कि उच्च न्यायालय के आदेश के विरुद्ध जाकर ग्राम पंचायत रजगामार का गलत जाँच कर अनावश्यक परेशान कर प्रताडि़त किया जा रहा है जिसके संबंध में ननकीराम कंवर ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, पंचायत मंत्री विजय शर्मा सहित मुख्य सचिव अमिताभ जैन, प्रमुख सचिव पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग श्रीमती निहारिका बारिक को पत्र लिखकर उनसे भेट कर अवगत कराया।
इन्हें बताया गया कि रजगामार की सरपंच आदिवासी महिला है जिन्होंने 15वें वित्त आयोग मद से कार्य कराया है जिसका कई कार्यो का मूल्यांकन और सत्यापन कर राशि भुगतान कराया गया है परन्तु उपसरपंच की शिकायत पर दबाव बनाकर आदिवासी सरपंच को जानबूझ कर परेशान करने के लिए काम हो रहा है। सरपंच के द्वारा जो कार्य 15वें वित्त मद से कराया गया है उसका जाँच नहीं किया जाना और सम्पूर्ण राशि को वसूली मानकर कलेक्टर के निर्देश पर सरपंच के विरुद्ध गलत कार्यवाही की जा रही है जिसको तत्काल रोक लगाने और राज्य स्तरीय टीम से जाँच करने की मांग किया गया है।
इसी तरह रजगामार पंचायत को प्राप्त अधिकार का हनन करते हुए मुख्य कार्यपालन अधिकारी के अनुमोदन से राशि आहरण करने का निदेश बिना कोई नियम के देना प्रशासन की गलत कार्यवाही को दर्शाता है। इस आदेश को तत्काल समाप्त करने का आग्रह किया गया है।
ग्राम पंचायत रजगामार में विधायक मद और जिला खनिज न्यास मद सहित पंचायत मद से कराये गए निर्माण कार्य का भुगतान नहीं किया जा रहा है जिससे सरपंच को आर्थिक परेशानियों से जूझना पड रहा है। उसका भुगतान तत्काल करने के लिए पत्र लिखा गया है जिसको छत्तीसगढ़ शासन के प्रमुख सचिव पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग श्रीमती निहारिका बारिक ने संज्ञान में लेते हुए आर.के शर्मा अवर सचिव पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के आयुक्त बिलासपुर संभाग को नोटिस जारी कर ग्राम पंचायत रजगामार पर गलत कार्यवाही को तत्काल रोककर पंचायत के विरुद्ध शिकायत की जाँच राज्य स्तरीय टीम से करने बाबत निर्देश जारी किया गया है।
ननकीराम कंवर ने श्रीमती रामूला राठिया सरपंच के विरुद्ध राजनीतिक दबाव में दूषित मानसिकता से की जा रही गलत कार्यवाही पर राज्यस्तरीय जाँच करने की मांग की है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677















