कोरबा। रजगामार चौकी अंतर्गत डेंगूरडीह गांव के पास बस स्टैंड में शुक्रवार की देर शाम एक व्यक्ति की रक्त रंजिश हालत में लाश मिली थी जिसकी पहचान डेंगूरडीह निवासी 35 वर्षीय राम कुमार राठिया के रूप में की गई थी मृतक के शरीर पर कई चोट के निशान थे जिस पर टांगी से हमला कर मौत के घाट उतारा गया था।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जांच कार्यवाही शुरू की जहां मौके पर फॉरेंसिक एक्सपर्ट और डॉग एस्कॉर्ट और डॉग स्क्वायड की टीम को बुलाया गया। जहां जांच कार्रवाई शुरू की गई।
झूल सिंह उर्फ भैया अघरिया मूढूंनारा निवासी को पुलिस ने गिरफ्तार किया और उससे पूछताछ की गई तो उसने अपराध करना स्वीकार किया आरोपी ने बताया कि मृतक के गांव वह घूमने गया हुआ था इस दौरान उसने शराब पीने के लिए रुपए मांगे नहीं देने पर उसने टांगी से हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया जहां उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई और वह वहां से फरार हो गया था।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यूबीएस चौहान ने बताया कि मृतक और आरोपी दोनों दोस्त हैं और दोनों के बीच विवाद हुआ जिसके बाद आरोपी ने टांगी से हमला कर मौत के घाट उतारा ।
आरोपी के विरुद्ध चौकी रजगामार में धारा- 103 बीएनएस के तहत जुर्म दर्ज कर उसे जेल दाखिल कराया गया।
उपरोक्त कार्यवाही में फोरेंसिक एक्सपर्ट, डॉग स्क्वाड सहित रजगामार चौकी से उप निरीक्षक लक्ष्मण खुटे, प्रधान आरक्षक गुरुवार सिंह, विनोद कुमार सिंह, कैरोबिन बड़ा, आरक्षक अजय महिलांगे, राजू लहरे, करण सिंह की भी भूमिका रही।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677















