फ्लोरा मैक्स मामले में मुख्य सचिव को नोटिस जारी, 15 दिन में मांगा जवाब
कोरबा। फ्लोरा मैक्स का मामला दिल्ली पहुंच गया है। छग के पूर्व गृहमंत्री ननकी राम कंवर की शिकायत पर त्वरित संज्ञान लेते हुए केंद्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग ने छत्तीसगढ़ शासन के मुख्य सचिव अमिताभ जैन को नोटिस भेजते हुए 15 दिवस के अंदर जवाब मांगा है। जवाब नहीं आने पर केंद्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग अपने शक्ति का प्रयोग कर 338 क का उपयोग करते हुए मुख्य सचिव को समन जारी कर सकता है। नोटिस आने के बाद शासन-प्रशासन हरकत में आ गया है।
भाजपा के वरिष्ठ आदिवासी नेता पूर्व गृहमंत्री ननकीराम कंवर ने केंद्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष अतर सिंह आर्य से मुलाकात कर कोरबा सहित अन्य जिलों में फ्लोरा मैक्स कंपनी एवं उसके लोगों के द्वारा की गई ठगी पर ध्यानाकर्षण कराया गया।
कोरबा जिले में करीब 40000 महिलाओं के साथ ठगी व धोखाधड़ी होने की शिकायत करते हुए बताया गया कि कोरबा जिले में कितनी महिलाओं के साथ में ठगी हुआ है, कितने रुपए का ठगी हुआ है, इसकी जानकारी जिला प्रशासन के पास नहीं है एवं सभी थाना-चौकी क्षेत्र में महिलाओं की शिकायत दर्ज नहीं किया जा रहा है जबकि सभी थाना-चौकी क्षेत्र में अलग-अलग लोगों ने फ्लोरा मैक्स का नाम लेकर महिलाओं से ठगी किया है।
इतनी बड़ी वित्तीय अनियमितता होने के बाद भी केवल जिले के कार्यरत फ्लोरा मैक्स से जुड़े लोगों पर एफआईआर किया गया है लेकिन क्षेत्र स्तर पर महिलाओं को ठगने वाले लोगों पर कोई कार्यवाही नहीं हुई है जो चिंता का विषय है और प्रशासन की कार्यवाही को कटघरे में खड़ा करता है।
इन सभी बातों को लेकर ननकी राम कंवर ने केंद्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष अतर सिंह आर्य सहित अमित शाह को जानकारी दिया है। इसके उपरांत नोटिस आने के बाद शासन-प्रशासन हरकत में आ गया है।
कंपनी के लीडरों के द्वारा ठगी हुई महिलाओं को न्याय मिलने का असार दिख रहा है।अब देखना है कि महिलाओं को कब तक न्याय मिलता है और प्रशासन सहित दोषी लोगों पर पर क्या कार्रवाई होती है?
ननकी राम कंवर ने यह भी कहा है कि मेरे पत्र पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री अमित शाह एवं केंद्रीय वित्त मंत्री संज्ञान लेकर फ्लोरा मैक्स ठगी मामले में बड़ी कार्यवाही कर सकते हैं।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677















