बिलासपुर। होटल हेवेंस पार्क में पुलिस ने छापेमारी की कार्यवाही करते जुआ खेलते हुए 8 रसूखदार जुआरी को गिरफ्तार किया है। जिनमें नेता और पूर्व छात्र नेता भी शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों के पास से 2 लाख रुपये नगद और ताश की पत्तियां जब्त की है।
जानकारी के अनुसार यह पूरा मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है। होटल हैवेंस पार्क के रूम नंबर 202 में जुआ खेलते 8 रसूखदार जुआरियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने होटल हैवेंस पार्क के मालिक और मैनेजर के खिलाफ भी कार्रवाई की है। आरोपियों के खिलाफ 3(2) 4 छत्तीसगढ जुआ प्रतिषेध अधिनियम एवं संगठित अपराध की धारा 112-2 बीएनएस के तहत कार्रवाई की जा रही है।
बताया जा रहा है कि मनीष पंजवानी नामक युवक द्वारा होटल के रूम को बर्थडे पार्टी के लिए बुक कराया गया था। जहां विधायक के समर्थक और एक पूर्व छात्र नेता, युवा नेता समेत रसूखदार जुआरी जुआ खेल रहे थे। पकड़े गए सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार आरोपी-
- रसीद बक्स पिता के बक्स उम्र 54 साल साकिन ओम नगर जरहाभाठा थाना सिविल लाईन बिलासपुर।
- शाहिल मौर्य पिता स्व राजेंद्र मौर्य उम्र 29 साल साकिन मौर्या बाडी शनिचरी थाना सकरंडा।
- ऋषभ शर्मा पिता श्री पी सी शर्मा उम्र 35 साल साकिन रामाग्रीन सिटी सरकंडा बिलासपुर।
- सुमित पंजवानी पिता अशोक पंजवानी उम्र 24 साल साकिन कपिल नगर सरकंडा बिलासपुर।
- मनीष पंजवानी पिता श्रीचंद पंजवानी उम्र 29 साल धान मंडी तोरवा बिलासपुर।
- विशाल अचंनतानी पिता विजय अंचनतानी उम्र 26 साल साकिन डोमेनोज के सामने सकरंडा।
- शरद यादव पिता बी एल यादव उम्र 41 साल साकिन चांटापारा थाना सिविल लाईन् बिलासपुर।
- आकाश जीवनानी पिता श्री गोविंद जीवनाणी उम्र 36 वर्ष होटल हैवेंस पार्क का ऑनर।
- मुकेश कुमार निषाद पिता कार्तिक राम निषाद 26 वर्ष होटल हैवेंस पार्क का मैनेजर।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677