बीते 5 साल में शहर को विकास के लिए तरसाया गया : उद्योग मंत्री
कोरबा। वार्डों की जरूरतों को पूरी कर और समस्याओं का निदान कर शहर को सुन्दर और समृद्ध बनाने की परिकल्पना के क्रम में नगर विधायक, छत्तीसगढ़ शासन के वाणिज्य उद्योग और श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन ने गुरुवार को भिलाईखुर्द और बुधवारी में आयोजित भूमि पूजन कार्यक्रम में कुल 1.34 करोड़ की लागत से होने वाले विकास कार्यों की आधारशीला रखी।
भिलाईखुर्द में मंत्री श्री देवांगन ने कहा कि बीते कई वर्षों से इस वार्ड को विकास कार्यों से अछूता रखा गया, लेकिन अब विष्णु देव के सुशासन में एक साथ पांच विकास कार्यों की शुरुआत होने जा रही है। बीते 5 साल में पूरे शहर को विकास कार्यों के लिए तरसाया गया लेकिन हमारी सरकार ने शहर को विकास के ट्रैक पर फिर से ले आया है।
मंत्री श्री देवांगन ने मंच से ही भिलाईखुर्द के खेल मैदान के विकास के लिए 10 लाख के स्वीकृति की घोषणा की। इसी तरह बुधवारी बाजार के समीप भूमि पूजन कार्यक्रम में तीन वार्डों के सात विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। साथ ही निषाद समाज के पदाधिकारी के साथ महाराजा गुहा राज की पूजा अर्चना भी की।
इस अवसर पर वार्ड क्रमांक 16 के पार्षद नरेंद्र देवांगन, कोरबा मंडल के अध्यक्ष योगेश मिश्रा, परविंदर सिंह, पार्षद सुफल दास, रामधन, शैलेंद्र सिंह, अनुज जायसवाल, अजीत कैवर्ट, कृष्ण कैवर्ट सहित अन्य उपस्थित रहे।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677















