सरपंच ने कहा मेरी भी सुनो
कोरबा-रजगामार। कोरबा आदिवासी जिले के कोरबा जनपद पंचायत के अंतर्गत आने वाला ग्राम पंचायत रजगामार राजनीति का अखाड़ा बन कर रह गया है। यहां पिछले तीन वर्षों से उप सरपंच वर्सेस सरपंच-सचिव की जो लड़ाई चल रही है, वह थमने का नाम नहीं ले रही।
इस पूरे मामले में जहां उपसरपंच का आरोप है कि सरपंच के द्वारा नियम विरुद्ध तरीके से कार्य कराए जा रहे हैं और बिना अनुमोदन के राशि का आहरण भी हो रहा है तो वहीं दूसरी तरफ सरपंच ने इस पूरे आरोप को सिरे से खारिज कर दिया है।
सरपंच रामूला राठिया का कहना है कि अभी वर्तमान में जनता के मांग के अनुरूप निर्माण कार्य, साफ-सफाई, एवं पेयजल जनता के सुविधानुसार विभिन्न वार्डो में कराया गया है। जिसका राशि ग्राम पंचायत द्वारा विधिवत अनुमोदन पश्चात् आहरण किया गया है। कई कार्यों का स्टीमेट मुख्य कार्यपालन अधिकारी के निर्देश पर बनवाया गया है जिसमें एसडीओ एवं उप अभियंता व कार्यपालन अभियंता के द्वारा प्राक्कलन तैयार किया गया है।
रजगामार पंचायत के विकास को रोकने के लिए विगत 3 वर्षों से लगातार उप सरपंच जितेंद्र राठौर के द्वारा कार्य किया जा रहा है। सरपंच का कहना हे कि मेरा फर्जी हस्ताक्षर करके जनपद पंचायत कोरबा से अग्रिम चेक भी प्राप्त किया गया था जिसकी सूचना मेरे द्वारा रजगामार पुलिस चौकी और पुलिस अधीक्षक को दिया गया था लेकिन कोई जाँच कार्यवाही नहीं हुआ। मेरे द्वारा कई प्रमाण जितेन्द्र राठौर के दोषी व भष्टाचार से संबंधित शिकायत प्रशासन को तथ्य सहित दिया गया लेकिन कोई कार्यवाही नहीं किया गया।
कलेक्टर सहित अन्य को लिखे आवेदन में सरपंच ने बताया है कि 13 अगस्त को ग्राम पंचायत रजगामार की बैठक आहूत किया गया था। उपसरपंच सहित महिला पंचो ने मेरा हाथ पकडक़र पंचायत भवन में बंद कर दिए थे। पंचायत के कार्यवाही पंजी फाडऩे की कोशिश किया गया जिसकी जानकारी मेरे और सचिव के द्वारा मुख्य कार्यपालन अधिकारी को भी दिया गया लेकिन हमें शांत रहते हुए कार्य करने को कहा गया। जितेंद्र राठौर प्रशासन के अधिकारियों से साठ गांठ करके अभी तक कार्यवाही से बचते आए हैं।
उप सरपंच जितेंद्र राठौर के दवारा जिला प्रशासन को गुमराह करके रखा गया है। इनके झूठी शिकायत से ग्राम पंचायत रजगामार के छवि को धूमिल करके पूरे कोरबा जिला में रखा गया है। यदि जिला प्रशासन मेरे को अपनी बात रखने का अवसर दे दे तो जितेंद्र राठौर के द्वारा अपंजीकृत दूकानदार के खाते में पैसा ट्रान्सफर करवाया है उस पर बड़ी कार्यवाही हो सकती है।
सरपंच का कहना है कि मेरे द्वारा कराये जा रहे ग्राम पंचायत रजगामार का विकास कार्य में अवरोधक बन रहे जितेन्द्र राठौर के विरुद्ध उचित कार्यवाही करते हुए मेरे पक्ष को भी सुनकर आवश्यक कार्यवाही करते हुए इनके द्वारा झूठा व मनगढंत शिकायत पत्र पर ध्यान न दिया जाये।
उच्च न्यायलय और जिला सत्र न्यायलय का निर्णय के पूर्व मेरे विरुद्ध चलाये जा रहे समस्त प्रकरण पर रोक लगाने की कार्यवाही करने मांग की है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677















