दिव्यांगजनों को प्रमाण पत्र के साथ सामग्रियों का वितरण

कोरबा। कलेक्टर के निर्देशन में विकासखंड कोरबा अंतर्गत ग्राम अजगरबहार में दिव्यांगजनों को योजनाओं का उचित लाभ दिलाने सीईओ जनपद श्रीमती कौशाम्बी गभेल के आतिथ्य में आकलन शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में अजगरबहार, धनगांव, सतरेंगा, लेमरू, श्यांग, मदनपुर, बारपाली, कुदमुरा साहित समस्त ग्राम के दिव्यांगजन उपस्थित रहे।

शिविर में कुल 99 दिव्यांगजन पंजीकृत हुए जिसमें अस्थि बाधित 42 , श्रवण, मूक बधिर 22 दृष्टि बाधित, अल्प दृष्टि  5 मानसिक दिव्यांगता 18 एवं सिकलसेल के 12 हितग्राहियों को उपस्थित चिकित्सक एवं उनके टीम के द्वारा परीक्षण कर तत्काल दिव्यांगता प्रमाण पत्र के साथ-साथ यूनिक आईडी बनाया गया।

कुल पंजीकृत में से 44 लोगों को उनके जरूरत के हिसाब से ट्राइसायकल, व्हील चेयर, श्रवण यंत्र, एएम आर किट सहित अन्य सामग्री अतिथियों ने वितरित किया।

कार्यक्रम में सरपंच अजगरबहार, बीईओ संजय अग्रवाल बीआरसी अनिल रात्रे, आरडी केशकर, समग्रशिक्षा के समस्त स्टाफ, समाज कल्याण के समस्त स्टाफ, सीएसी, स्वास्थ्य विभाग, स्कूल के प्राचार्य श्री डहरिया के समस्त स्टाफ, सचिव सहित अन्य उपस्थित थे।