जल जीवन मिशन के कार्य समय-सीमा में करें पूर्ण : कलेक्टर

कोरबा। कलेक्टर अजीत वसंत ने कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में जल जीवन मिशन के कार्यों की विस्तृत समीक्षा करते हुए पीएचई विभाग के अधिकारियों तथा ठेकेदारों को निर्देशित किया कि जल जीवन मिशन के कार्यों को गुणवत्तापूर्ण तरीके से निर्धारित समय अवधि में पूर्ण किये जाये।

उन्होंने बोरवेल के कार्यों को जनवरी माह तक पूर्ण करने के निर्देश दिए.कलेक्टर ने पोड़ी उपरोड़ा अंतर्गत एतमानगर मल्टीविलेज जल आपूर्ति योजना में गुणवत्तापूर्ण कार्य करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने निर्देश दिए कि जिले की 40 नल जल योजनाओं को पूर्ण कर, सर्टिफाइड करके ग्राम पंचायतों को हस्तांतरित किया जाए। उन्होंने जिले की सभी 524 आरसीसी पानी टंकी निर्माण पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया। इस माह जिले की 70 नल जल योजनाओं को पूर्ण करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया।

कलेक्टर ने सोलर पंप स्थापना हेतु स्रोत निर्माण का कार्य प्राथमिकता से पूर्ण करने के निर्देश दिए।

बैठक में जिला पंचायत सीईओ दिनेश कुमार नाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन अभियन्ता एके बच्चन, जल संसाधन विभाग के पीके वासनिक, एसएल द्विवेदी, क्रेडा से दीपक साहू आदि उपस्थित थे।