भैंसमा में जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित

किसान सम्मेलन में कृषकों को किया गया सम्मानित

कोरबा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के कुशल नेतृत्व में सुशासन के एक वर्ष पूर्ण होने के अवसर में ‘‘सुशासन का एक साल छत्तीसगढ़ हुआ खुशहाल’’ की थीम पर जनादेश परब मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में शनिवार को कोरबा विकासखण्ड के भैंसमा स्थित शासकीय हाई स्कूल परिसर में जिला स्तरीय किसान सम्मेलन एवं जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया।


किसान सम्मेलन कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष कोरबा श्रीमती हरेश कंवर, जिला पंचायत सदस्य नीलिमा लहरे, संदीप कंवर, सरपंच भैंसमा श्रीमती कुंती कंवर, सीईओ जनपद  कोरबा श्रीमती कौशाम्बी गबेल, प्रभारी उपसंचालक कृषि देवेंद्र कंवर, नोडल सहकारी बैंक एस के जोशी सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं ग्रामीण उपस्थित थे।

जनपद अध्यक्ष श्रीमती कंवर ने कहा कि सरकार के 01 वर्ष पूर्ण होने पर सुशासन दिवस के रूप में आज किसान सम्मेलन का आयोजन किया गया है। उन्होंने सरकार के एक वर्ष की उपलब्धियों की जानकारी देते हुए लोगों को शासकीय योजनाओं की जानकारी रखने एवं उनका लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।

शिविर में स्वास्थ्य विभाग द्वारा आमजनों का शुगर, बीपी, सर्दी, बुखार सहित अन्य स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें लाभांवित किया गया एवं नि:शुल्क दवाइयां प्रदान की गई।

इस दौरान कृषकों को पुष्प गुच्छ एवं फूल-माला से सम्मानित कर मुख्यमंत्री का शुभकामना संदेश विष्णु की पाती का वितरण भी किया गया। जिला स्तरीय किसान सम्मेलन की भांति ही विकासखण्ड में स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों की उपस्थिति में खण्ड स्तरीय किसान सम्मेलन का आयोजन कर किसानों का सम्मान एवं आमजनों को विभागीय योजनाओं की जानकारी दी गई।