कोरबा । सुशासन दिवस अंतर्गत 21 दिसम्बर को नगर निगम के समस्त जोन कार्यालयों में प्रात: 10 से सायं 5 बजे तक जनसमस्या निवारण शिविरों का आयोजन किया जाएगा।
शिविर में नागरिकों की विभिन्न समस्याओं से संबंधित आवेदन, जानकारी ली जाएगी तथा शीघ्र निराकृत होने वाली समस्याओं का मौके पर ही त्वरित निराकरण तथा शेष समस्याओं का क्रमश: शीघ्रता से निराकरण किया जाएगा।
छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशों के तहत कलेक्टर अजीत वसंत के मार्गदर्शन एवं निगम आयुक्त आशुतोष पाण्डेय के दिशा निर्देशन में 21 दिसम्बर को नगर निगम कोरबा के सभी जोन कार्यालय यथा कोरबा जोन, परिवहन नगर, कोसाबाड़ी, पं.रविशंकर शुक्लनगर, बालको, दर्री एवं सर्वमंगला जोन कार्यालयों में प्रात: 10 बजे से सायं 5 बजे तक शिविर आयोजित किए जाएंगे।
उक्त शिविरों में निगम क्षेत्र के नागरिकों की विभिन्न समस्याएं यथा नल कनेक्शन, राशन कार्ड, राष्ट्रीय परिवार सहायता, वृद्धावस्था पेंशन, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, जन्म-मृत्य प्रमाण पत्र, भवन निर्माण अनुज्ञप्ति, अनापत्ति प्रमाण पत्र, नामांतरण, स्वरोजगार के प्रकरणों सहित कई विविध छोटे-छोटे कार्य से जुड़ी समस्याओं का निराकरण होगा।
आयुक्त आशुतोष पाण्डेय ने आदेश जारी कर सुशासन दिवस शिविर आयोजन हेतु निगम के अधीक्षण अभियंता एम.के.वर्मा को मुख्य नोडल अधिकारी नियुक्त किया है, वहीं विभिन्न जोन के जोन कमिश्नर उनके जोन में आयोजित होने वाले शिविरों के नोडल अधिकारी होंगे तथा उप जोन प्रभारियों को सहायक नोडल अधिकारी बनाया गया है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677















