कोरबा । महतारी वंदन योजना ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के साथ ही उनके परिवारों को आर्थिक स्थिरता प्रदान की है। इस योजना महिलाओं के न केवल वर्तमान की आवश्यकताओं को पूरा कर रही है, बल्कि सुरक्षित भविष्य के लिए भी एक ठोस आधार प्रदान कर रही है।
महतारी वंदन योजना ने कोरबा नगरीय क्षेत्र के पोड़ीबहार निवासी रथबाई महंत के परिवार के जीवन को बदलने में अहम भूमिका निभाई है। इस योजना के माध्यम से न केवल परिवार की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ हुई है बल्कि महिलाओं की स्थिति में भी सुधार हुआ है। महंत परिवार की महिला मुखिया श्रीमती रथ बाई एवं उनकी बेटी श्रीमती राधिका और दो बहुएं श्रीमती गुरवारी एवं श्रीमती उर्मिला देवी ने महतारी वंदन योजना का लाभ से आत्मनिर्भर बनी है।
साथ ही परिवार की आर्थिक स्थिति में भी सुधार ला रही हैं। सीमित संसाधन और अवसरों के कमी कारण परिवार की महिलाओं को अपनी मेहनत का पूरा लाभ नहीं मिल पाता था। पत्नी और माँ की भूमिका निभाती ये महिलाएं घर की पूरा देखभाल करतीं, लेकिन उनके पास आत्मनिर्भर बनने का कोई विशेष अवसर नहीं था।
इस योजना के माध्यम से महंत परिवार को वित्तीय सहायता मिली है, जिससे उन्होंने अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में सुधार किया। महतारी वंदन योजना ने महंत परिवार की इन महिलाओं को न केवल आर्थिक स्वतंत्रता दी है बल्कि उनके परिवार को भी यह एहसास दिलाया कि महिला सशक्तिकरण से समाज में सकारात्मक बदलाव आ सकता है।
अब महंत परिवार के सभी सदस्य आर्थिक रूप से स्वतंत्र हैं और परिवार की स्थिति पहले से कहीं बेहतर हो गई है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677















