कोरबा। केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 3 कुसमुंडा में केन्द्रीय विद्यालय संगठन का स्थापना दिवस मनाया। कार्यक्रम में 62 वर्षों के इतिहास व स्कूल की गतिविधियों को सामने रखा।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि स्कूल के प्राचार्य योगेश गुप्ता, विशिष्ट अतिथि उप प्राचार्य बी. केरकेट्टा, भूतपूर्व छात्र व वर्तमान में एसईसीएल कुसमुंडा में जूनियर इंजीनियर कुमुद राज शर्मा, नोडल अधिकारी संकेत सरकार, गवर्नमेंट स्कूल घुड़देवा के व्याख्याता राजेश राठौर, जिला अस्पताल के डॉ. इशान रोज साइमन रहे।
स्कूल के छात्रों ने सामूहिक रूप से केन्द्रीय विद्यालय के गीत भारत का स्वर्णिम गौरव पेश किया। शिवाजी सदन, टैगोर सदन, अशोका सदन व रमन सदन के छात्रों ने मनोरंजक नृत्य की प्रस्तुतियां दीं।
कार्यक्रम का संचालन विकास कुमार, राहुल और भव्या यादव ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में ऋतु अंतिल, ममता कुमारी, आर. साइमन, नताशा का योगदान रहा।
पूरे कार्यक्रम के दौरान अनुशासन बनाए रखने में डॉ. मोना अली, आरके प्रधान, श्वेता सिंह व रजनी ने की भूमिका रही।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677