कोरबा । क्रिसमस से पहले मसीह समाज ने रैली निकाली, रैली में भारी संख्या में महिला और पुरुष शामिल हुए। सभी नाचते गाते हुए प्रभु यीशु के जन्म का संदेश दिए। इस दौरान शहर में हजारों लोगों की भीड़ देखने को मिली।
केसीडब्ल्यूईएस के तत्वाधान में मसीही समाज के अनुयायियों ने शहर में सोमवार को धूमधाम से रैली निकाली। क्रिसमस के पहले प्रभु यीशु के जन्म का संदेश देने के लिए इस रैली का आयोजन किया गया था, इसमें मसीह समाज के लोग बड़ी तादाद में शामिल हुए। झूमते-नाचते मसीह समाज के लोगों ने प्रभु यीशु के आगमन का संदेश दिया। इस दौरान रैली में पादरी ने शहर के बीचो-बीच अमन चैन की प्रार्थना भी की। रैली में बड़ी संख्या में युवातियों ने हिस्सा लिया।
अध्यक्ष सीमा गोस्वामी ने जानकारी दी प्रभु यीशु मसीह इस संसार में इस लिए आए थे ताकि मानव एक अच्छा जीवन जी सकें। सचिव राज कुमार दान ने बताया कि क्रिसमस मसीह समाज का एक महत्वपूर्ण पर्व है जिसे हम बड़े ही आनंद के साथ मनाते हैं, और इस खुशी को पूरे नगर में बांटने के लिए इस रैली का हमने आयोजन किया गया है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















