कोरबा । कलेक्टर अजीत वसंत ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय सीमा की बैठक में विभागीय कार्यो एवं शासकीय योजनाओं के कार्य प्रगति समीक्षा की। उन्होंने योजनाओं के क्रियान्वयन में प्रगति लाने एवं समय सीमा के लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश अधिकारियों को दिए।
समय सीमा की बैठक में कलेक्टर ने जिले में चल रही धान खरीदी की प्रक्रिया को बिना किसी व्यवधान के सुचारू रूप से संचालित करने एवं एसडीएम को नियमित मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि समिति में धान बेचने आए किसानों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होना चाहिए। कलेक्टर ने सुनालिया नहर रेलवे क्रॉसिंग में अंडर पास निर्माण कार्य की समीक्षा करते हुए सेतु के माध्यम से कार्य प्रारंभ कराने के निर्देश एसडीएम कोरबा को दिए।
उन्होंने महिला एवं बाल विकासविभाग को शहरी क्षेत्र के जर्जर आंगनबाड़ी भवनों की सूची एक सप्ताह के भीतर प्रदान करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने लंबे समय से अनुपस्थित शिक्षकों की जानकारी प्रस्तुत करने, वाहन स्क्रैप, वृद्धाश्रम, दिव्यांगजन विद्यालय आदि के संबंध में भी समीक्षा की।
इस दौरान कलेक्टर ने विभागवार टीएल के लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए माह अक्टूबर तक लंबित प्रकरणों को एक सप्ताह के भीतर निराकृत करने एवं कलेक्टर जनदर्शन के प्रकरणों पर परीक्षण कर निराकृत करने हेतु सभी विभाग प्रमुखों को निर्देशित किया।
बैठक में वनमंडलाधिकारी कटघोरा कुमार निशांत, निगम आयुक्त आशुतोष पाण्डेय, जिला पंचायत सीईओ दिनेश कुमार नाग, अपर कलेक्टर अनुपम तिवारी सहित अन्य सभी अधिकारी उपस्थित थे।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















