कोरबा । नेशनल हाईवे में पाली से कटघोरा के बीच एक तेज रफ्तार बाइक के अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. जिन्हें एंबुलेंस के माध्यम से सीएचसी पाली में भर्ती कराया गया है. जहां उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बिलासपुर रिफर कर दिया गया है।
जानकारी के अनुसार शिवनंदन टेकाम पिता किताब सिंह टेकाम, निवासी ग्राम दुकुपथरा व बृजलाल निवासी कपोट पल्सर बाइक क्रमांक सीजी-12बी-05519 पर सवार होकर ग्राम कपोट जा रहे थे जो कि ग्राम चटुवाभौना के निकट अनियंत्रित होकर सडक़ पर पलट गई और काफी दूर घसीटने के बाद रुकी जिसमें दोनों ही सवारों को सिर, हाथ, पैर में गंभीर चोटे आई है।
इसकी सूचना हाईवे इमरजेंसी सेवा को दी गई। एंबुलेंस के माध्यम से पाली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया जहां चिकित्सकों ने त्वरित चिकित्सा मुहैया कराई लेकिन गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बिलासपुर रेफर कर दिया गया है।
दोनों ही युवक की स्थिति नाजुक बताई जा रही है. घायलों के परिजनों को सूचना दे दी गई है। पाली पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















