कोरबा । ट्रांसपोर्ट नगर स्थित सतनाम भवन में 18 दिसंबर को आयोजित बाबा गुरु घासीदास जयंती समारोह में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के साथ कोरबा विधायक, वाणिज्य उद्योग व श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन शामिल होंगे।
जारी प्रोटोकॉल के मुताबिक मुख्यमंत्री 18 दिसंबर को प्रात: 11:45 बजे हेलीकॉप्टर से कोरबा पहुंचेंगे और 11:50 से 12:50 बजे तक बाबा गुरूघासीदास जयंती कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री के साथ उद्योग वाणिज्य एवं श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन भी हेलीकॉप्टर से कोरबा आएंगे।
टीपी नगर स्थित सतनाम प्रांगण में भव्य समारोह में मुख्यमंत्री और उद्योग मंत्री सम्मिलित होंगे। इसके पश्चात मुख्यमंत्री मुंगेली के लिए रवाना होंगे। वहीं उद्योग मंत्री बालको नगर में आयोजित गुरु घासीदास बाबा जयंती समारोह में सम्मिलित होंगे, तत्पश्चात रायपुर के लिए रवाना होंगे।
गौरतलब है कि पिछले दिनों रायपुर मंत्रालय में उद्योग मंत्री श्री देवांगन ने कोरबा सतनाम कल्याण समिति के अध्यक्ष यूआर महिलांगे के साथ मुख्यमंत्री से कोरबा में आयोजित बाबा गुरु घासीदास जयंती समारोह में सम्मिलित होने का आग्रह किया था जिसे मुख्यमंत्री ने सहर्ष स्वीकार किया था। मुख्यमंत्री विष्णु देवसाय व उद्योग मंत्री के कार्यक्रम में सम्मिलित होने की खबर से समाज में हर्ष व्याप्त है।
आयोजन को सफल बनाने अभा युवा सतनामी समाज प्रदेश अध्यक्ष मनीराम जांगड़े, राष्ट्रीय अध्यक्ष कोल इंडिया एससी-एसटी एम्पलाईज एसोसिएशन (सिस्टा) कोल इंडिया आरपी खाण्डे, राजमहंत जेपी कोसले, अधिवक्ता आरडी भारद्वाज, नारायण कुर्रे, बीएल निराला, रवि खुंटे, सुरेशधारी, डेनी, केपी पाटले, नान्हक राम, दुजराम मिलन, डीआर कुर्रे, अजय निराला सहित अन्य लोग जुटे हुए हैं।
उद्योग मंत्री ने दी जयंती की शुभकामनाएं
वाणिज्य, उद्योग व श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन ने सतनाम पंथ के प्रवर्तक बाबा गुरू घासीदास की 18 दिसम्बर को जयंती के अवसर पर जिले समेत प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी है।
श्री देवांगन ने कहा कि समाज को एकता के सूत्र में पिरोने वाले बाबा गुरू घासीदास शांति, सामाजिक समरसता के प्रतीक हैं। समाज को नई दिशा प्रदान करने में उनका अतुलनीय योगदान है। उनके उपदेश आज भी प्रासंगिक हैं। उनका जीवन दर्शन और विचार मूल्य पूरी मानव जाति के लिए कल्याणकारी है और अनुकरणीय है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















