कोरबा-भिलाईबाजार। एसईसीएल गेवरा क्षेत्र द्वारा प्रभावित भू-विस्थापित गांव भिलाई बाजार, उमेंदीभाटा, रलिया, नरईबोध, सलोरा, बरभाठा, मुडिय़ानार, केसला, पढऩीपारी के बेरोजगार युवाओं को ठेका रोजगार मुहैया कराने के लिए पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष अजय जायसवाल ने 24 दिसम्बर को सीजीएम कार्यालय में तालाबंदी की चेतावनी दी है।
एसईसीएल प्रभावित बेरोजगार युवकों का कहना है कि एसईसीएल गेवरा द्वारा उनके गांव के जमीन को अधिग्रहण कर तो लिया गया है, लेकिन उन्हें आज तक रोजगार नहीं मिला।
बड़े खातेदारों को तो रोजगार मिल गया, लेकिन छोटे खातेदारों की जमीन भी गई और उन्हें रोजगार भी नहीं मिला।
एसईसीएल गेवरा खदान में जितनी भी कंपनियां काम कर रही है। कंपनियों में बाहरी लोग काम कर रहे हैं। खदान प्रभावित गांव के बेरोजगार एसईसीएल कार्यालय, कंपनियों के दफ्तर के चक्कर काट काट कर थक हार चुके हैं।
जब बेरोजगार युवकों ने श्री जायसवाल को अपनी समस्या से अवगत कराया तो उन्होंने भिलाई बाजार पहुंचकर उनकी समस्या सुनी और कहा कि 24 दिसम्बर को सीजीएम गेवरा कार्यालय में रोजगार के लिए तालाबंदी करेंगे। जब तक बेरोजगार युवकों को रोजगार नहीं मिल जाता आंदोलन जारी रहेगा।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677















