कोरबा-दीपका। एसईसीएल गेवरा के न्यू एमडी कॉलोनी में चोरों ने पकड़ में आने से बचने के लिए पथराव कर दिया। पत्थर लगने से दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
जानकारी के अनुसार घटना 15-16 दिसंबर की दरम्यानी रात 2:50 बजे न्यू एमडी कॉलोनी के क्वार्टर नंबर एमडी 797 में घटी। एसईसीएल के रिटायर कर्मचारी वीएन शर्मा के घर में तब चोरी का प्रयास किया गया जब वे घर पर नहीं थे। पड़ोसियों ने रात में घर के भीतर से आवाज सुनी और अन्य पड़ोसियों को सूचित किया। पड़ोसी विकास सोनी और घुनू लाल साव डोजर ऑपरेटर ने अन्य लोगों के साथ मिलकर चोरों को रोकने का प्रयास किया, लेकिन चोरों ने छत पर चढक़र ईंट और पत्थरों से जानलेवा हमला कर दिया।
हमले में विकास सोनी के सिर और घुनू लाल साव के हाथ और पैर में चोटें आईं। पथराव करते चोर अपनी मोटरसाइकिल से भाग निकले।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है जिसमें चोरों का वीडियो है।
दीपका थाना प्रभारी ने बताया कि मौके से मिले सीसीटीवी फुटेज में चेहरा छिपा हुआ दिख रहा है,चोरों की तलाश की जा रही है। घर से कोई सामान चोरी नहीं हो पाया है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677















