फोटो प्रदर्शनी में दी गई शासकीय योजनाओं की जानकारी

कोरबा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व एवं राज्य सरकार के 1 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में ‘‘सुशासन का एक साल छत्तीसगढ़ हुआ खुशहाल’’ की थीम पर जिला जनसंपर्क कार्यालय द्वारा सीएसईबी फुटबॉल मैदान में छायाचित्र प्रदर्शनी लगाई गई।

सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के तहत जिले में पिछले एक वर्ष में हुए महत्वपूर्ण कार्य एवं जिले की उपलब्धियों को छायाचित्रों के माध्यम से प्रदर्शित किया गया।

शिविर में जनसंपर्क विभाग द्वारा प्रकाशित सुशासन के नवीन आयाम विकास पथ पर अग्रसर छत्तीसगढ़, उदित छत्तीसगढ़ सशक्त नेतृत्व से प्रगति का स्वर्णिम युग, मासिक पत्रिका जनमन, रोजगार और नियोजन सहित अन्य ब्रोसर, पाम्पलेट व पत्रिकाओं का वितरण भी किया गया।