कोरबा। श्री हरकिशन पब्लिक स्कूल में गुरुवार को विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन रखा गया था। इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि शासकीय उमावि स्याहीमुड़ी की प्राचार्या डॉ. फरहाना अली उपस्थित थीं।
डॉ. फरहाना अली जो कि विज्ञान प्रेरणा पुरुस्कार के जिला समन्वय भी है। मुख्य अतिथि के द्वारा सरस्वती माँ की पूजा-अर्चना कर रीबन काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने विज्ञान प्रदर्शनी में विभिन्न प्रकार के मॉडल जैसे सौर ऊर्जा से संबंधित, जल शोधन संयंत्र, प्लास्टिक कचरे का पुनचक्रण, टेसला ब्वाइल आदि का प्रदर्शन किया गया।
विद्यार्थियों ने अपने मॉडल को प्रस्तुत कर मुख्य अतिथि के समक्ष न केवल अपनी समझ और रचनात्मकता को उजागर किया बल्कि उन्होंने प्रदर्शित किया कि वे जटिल वैज्ञानिक अवधारणाओं को सरलता से समझने और व्यवहारिक रूप से लागू करने में सक्षम है। साथ ही विद्यार्थियों द्वारा स्टाल लगाया जिसमें स्वादिष्ट और विभिन्न प्रकार के व्यंजन शामिल थे।
प्राचार्य रविन्द्र सिंह ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए छात्रों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना की।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















