छुट्टी के बाद सडक़ पर भिड़े स्कूली छात्र

कोरबा। कोसाबाड़ी में संचालित निर्मला स्कूल व ब्लू बर्ड स्कूल के छात्रों के बीच छुट्टी के बाद सडक़ पर जमकर मरपीट हो गई। घटनाक्रम शुक्रवार दोपहर 1 बजे का बताया जा रहा है। स्कूल बैग लटकाए कुछ छात्र आपस में मारपीट कर रहे हैं। एक छात्र के सिर पर चोट भी आई है जिसे अस्पताल ले जाया गया।

प्रत्यदर्शियों ने बताया कि स्कूल के सामने इस तरह का विवाद होते रहता है। बता दें कि कुछ दिन पहले ही बांकीमोंगरा क्षेत्र के गजरा स्थित सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय में दो छात्रों के बीच किसी मामले को लेकर विवाद हुआ और धारदार वस्तु से हमला कर दिया गया इस हमले में दूसरा छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके पहले एसईसीएल कोरबा क्षेत्र में संचालित एक सरकारी स्कूल के भी विद्यार्थियों में मारपीट हुई।