कोरबा। जिले के कटघोरा क्षेत्र में हुए सडक़ हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई वहीं दो सह सवार गंभीर हैं।
जानकारी के अनुसार कटघोरा थाना अंतर्गत अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय के सामने गुरुवार की रात 10.31 बजे यह दर्दनाक हादसा हुआ है। हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई वहीं दो अन्य घायल हो गए।
बताया गया कि कार क्रमांक सीजी-12बीपी-9760 में सवार होकर 3 युवक छुरी की तरफ से कटघोरा लौट रहे थे। वे मोड़ से होकर कोर्ट के सामने से गुजरते समय इसी वक्त कटघोरा की तरफ से आ रहे बाइक सवारों को जोरदार टक्कर मार दिया। बाइक पूरी तरह से खत्म हो गई, चालक की मौत हो गई वहीं टक्कर मारकर अनियंत्रित कार न्यायालय भवन की बाउंड्रीवाल से टकराकर थम गई।
दीवार टूटने के साथ-साथ कार भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। हादसे में मृतक बाइक चालक रविकांत बंजारे पिता नेतराम बंजारे कटघोरा के ही वार्ड 3 अम्बेडकर नगर का निवासी था। कार सवार सभी लोग सुरक्षित हैं।
सूचना मिलने पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। कार चालक के खिलाफ अपराध कायम कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















