छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड के बीच बदला स्कूल का समय, जानें कितने बजे से लगेंगी क्लासेस

छत्तीसगढ़ में कई जिलों कड़ाके की ठंड पड़ रही है। वहीं ठंड का प्रकोप देखते हुए सारंगढ़ बिलाईगढ़ कलेक्टर ने स्कूल की समाया में बदलाव किया है। जिसका आदेश भी जारी कर दिया गया है।


जारी आदेश के मुताबिक दो पाली में चलने वाली कक्षाओं की पहली पाली अब सुबह 8.30 बजे से 12.00 बजे तक संचालित होगी। वहीं दो पाली में संचालित होने वाली कक्षाओं की दूसरी पाली 12.15 से 4.00 तक चलेगी। वहीं एक पाली में संचालित होने वाली कक्षाएं 10.00 बजे 4.00 बजे तक संचालित होगी। इसी के साथ ही शनिवार को कक्षा 8.30 बजे से 12.30 बजे तक संचालित होगी।