संविधान को कमजोर बनाने के लिए भाजपा सतत प्रयत्नशील : कांग्रेस
कोरबा। जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में घंटाघर चौक के पास डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के समक्ष संविधान रक्षक अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत ने कहा कि भाजपा की नफरत में डूबी बयानबाजी भारत के सामाजिक ताने-बाने के लिए एक गंभीर खतरा है। इस नफरत का एकमात्र विकल्प हमारे संविधान के निहित संदेश है। यह एक ऐसा विचार है, जो भारत के नागरिकों को परस्पर सम्मान, प्रेम और उत्थान के लिए मिलकर काम करने की प्रतिबद्धता के आधार पर एकबद्ध करता है।
कार्यक्रम को पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, पूर्व विधायक मरवाही केके ध्रुव, जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुरेन्द प्रताप जायसवाल ने भी संबोधित किया।
इस अवसर पर पूर्व विधायक मोहित केरकेट्टा, जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सपना चौहान, महिला कांग्रेस अध्यक्ष कुसुम द्विवेदी, सभापति श्यामसुंदर सोनी, ब्लॉक अध्यक्ष, दुष्यंत शर्मा, वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुरेश सहगल, उषा तिवारी, ए.डी जोशी, पुष्पा पात्रे, प्रदीप पुरायणे, नारायण कुर्रे, गजानंद साहू, रवि खुंटे, एफ डी मानिकपुरी, मुकेश राठौर, नत्थुराम यादव, राजेन्द्र सिंह ठाकुर सहित अन्य उपस्थित थे।
कार्यक्रम के शुरूवात में संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा पर पुष्पांजली अर्पित कर उन्हें नमन कर याद किया गया।
कार्यक्रम का सफल संचालन ब्लॉक अध्यक्ष संतोष राठौर ने किया तथा आभार महापौर राजकिशोर प्रसाद ने किया व्यक्त किया।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
