कोरबा। जिले अंतर्गत एनटीपीसी के धनरास राखड़ डेम में ग्रामीणों ने शुक्रवार को काम बन्द करा दिया, जिससे राखड़ डेम स्टोरेज से परिवहन कर रहे लगभग 200 वाहन प्रभावित हुए, लगभग 3 घंटे तक प्रदर्शन जारी रहा। युवा कांग्रेस की अगुवाई में यह प्रदर्शन किया गया।
ग्रामीणों ने प्रशासन पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि प्रशासन एनटीपीसी कम्पनी को सरक्षण दे रहा। धूल-डस्ट से परेशान ग्रामीणों ने प्रदर्शन करते हुए अपनी मांग रखी। ग्रामीणों ने कहा कि एनटीपीसी प्रबंधक लंबे समय से लोगों के सामाजिक और आर्थिक हितों को लेकर लापरवाही बरत रहा है।
प्रभावित क्षेत्र के बेरोजगारों को एनटीपीसी प्रबंधन न ही रोजगार दे रहा है और न ही फसलों की बर्बादी पर मुआवजा दे रहा, साथ ही उनके जल स्रोत से लोगों के स्वास्थ्य पर भी बुरा असर पड़ रहा, इन तमाम मुद्दों कों लेकर ग्रामीणों ने एनटीपीसी के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जमकर विरोध किया, मौके पर कटघोरा पुलिस, दर्री तहसीलदार व एनटीपीसी के उपप्रबंधक मौजूद रहे।
वहीं तहसीलदार एम एस राठिया ने ग्रामीणों कों आश्वासन दिया कि आगामी 18 दिसम्बर कों एनटीपीसी में कार्य कर रहे विभिन्न कम्पनियों की बैठक रखी जाएगी और जो ग्रामीणों की मांगें है उन्हें पूरी की जाएगी।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















