आयुक्त ने किया बालको जोन के विभिन्न वार्डो का दौरा

साफ-सफाई व स्वच्छता कार्यो में लाए कसावट : आयुक्त

कोरबा। आयुक्त आशुतोष पाण्डेय ने निगम के बालको जोन के अंतर्गत विभिन्न वार्डो का दौरा कर वहॉं पर पूर्ण किए गए, प्रगतिरत व प्रस्तावित विकास कार्य एवं निर्माण कार्यो का निरीक्षण किया। उन्होंने विभिन्न स्थानों पर मरम्मत, सुधार व निर्माण कार्य की आवश्यकता को देखते हुए तत्संबंध में त्वरित रूप से आवश्यक कार्यवाही किए जाने के निर्देश अधिकारियों को दिए। उन्होंने साफ-सफाई कार्यो का जायजा लिया तथा स्वच्छता कार्यो में और अधिक कसावट लाने के निर्देश भी दिए।

आयुक्त आशुतोष पाण्डेय ने शुक्रवार को अपर आयुक्त विनय मिश्रा एवं अन्य अधिकारियों के साथ प्रात: 8 बजे से बालको जोन के विभिन्न वार्डो व बस्तियों, जोन कार्यालयों व एसएलआरएम सेंटर सहित विभिन्न स्थानों का अधिकारियों के साथ दौरा किया।

आयुक्त ने चेकपोस्ट से लालघाट की ओर जाने वाली सडक़ के किनारे सागौन वृक्षों के बीच ओपन जिम स्थापित है, उस स्थल को छोटे उद्यान के रूप में विकसित करने, आवश्यकतानुसार बाउण्ड्रीवाल निर्माण कराने, पूर्व निर्मित बाउण्ड्रीवाल में थीम आधारित पेंटिंग का कार्य कराने तथा उक्त स्थल सागौन वाटिका का स्वरूप देने के निर्देश अभियंताओं को दिए। इसी प्रकार वार्ड क्र. 35 रिसदा में कलवर्ट नाली सीसी रोड का निर्माण कराया गया है, वहीं रिसदा में ही सामुदायिक भवन का निर्माण कार्य भी पूर्णता की ओर है।

आयुक्त ने चेकपोस्ट, रिसदा, लालघाट, भदरापारा, परसाभांठा, बेलगरी बस्ती सहित अन्य बस्तियों के साफ-सफाई कार्यो का निरीक्षण किया।

इस दौरान जोन कमिश्नर एन.के.नाथ, स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.संजय तिवारी, सहायक अभियंता मोतीलाल बरेठ राहुल मिश्रा आकाश अग्रवाल, अंजूलता तिग्गा, स्वच्छता निरीक्षक सतानंद द्विवेदी आदि के साथ अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।