165 महिलाओं से ठगी: फ्लोरा मैक्स ने बैंक से दिलाया 30-30 हजार का लोन, फिर खुद की कंपनी में कराया जमा; अब…

धरमजयगढ़। पीड़िता ने बताया कि कम पढ़े-लिखे एवं अबोध होने का अनुचित लाभ उठाकर योजनबद्ध तरीके से पहले ऋण दिलाया गया। अखिलेश सिंह ने वादा किया वो भी नहीं पूरा किया। अब बैंक के कर्ज को चुकाने में सभी असमर्थ हैं।

पीड़िता ने बताया कि कम पढ़े-लिखे एवं अबोध होने का अनुचित लाभ उठाकर योजना बद्ध तरीके से पहले ऋण दिलाया गया। अखिलेश सिंह द्वारा 2 हजार 7 सौ देने का वादा किया गया था उसे भी नहीं दिया जा रहा है, जिससे बैंक द्वारा लिये ऋण को हमारे द्वारा भुगतान करने में असमर्थ हैं। बलराम सिंह ठाकुर द्वारा मंजू चैहान पति रामस्वरूप चैहान निवासी ग्राम सिथरा तह. धरमजयगढ़ जिला रायगढ़ (छ.ग.) से शुरूवात कर आईडी खुलवाकर मंजू चैहान के नीचे जोड़ा गया एवं श्रृंखला बनाया गया।

महिलाओं से जमा कराये 30-30 हजार
पीड़िता ने बताया कि चैनपुर के अन्य साथी महिलायें राधिका राठिया, अमरिका राठिया, सहोद्रा राठिया, तीजमति राठिया, गुरबारी चैहान, संतोषी चैहान, अमृता चक्रवर्ती, विरजमती अगरिया, जमुना बाई राठिया एवं अन्य महिलआये सभी ग्राम चैनपुर, सिथरा ,जबगा, जमाबीरा, की कई महिलाओं को उक्त फलोरा मैक्स कंपनी के डायरेक्टर अखिलेश सिंह, राजू सिंह, गुडिया सिंह, बलराम बंजारा, श्याम सिंह, ग्राम सिथरा की मंजू चैहान एवं अन्य के द्वारा सभी से राशि 30-30 हजार रूपये जमा करवाकर लाभ मिलेगा बोलकर षडयंत्र रचकर धोखाधडी कर ठगी कर हम भोले भालें ग्रामीण महिलाओं को शिकार बनाया गया हैं।

कई गांव की महिलाओं के नाम निकलवाया लोन
उक्त कंपनी के द्वारा मेरे नाम से लोन निकलवाकर लोन के पैसे को अपने कंपनी में जमा करवा लिया गया हैं मेरे अलावा ग्राम चैनपुर, सिथरा, जबगा, जमाबीरा तथा अन्य ग्रामों की कई महिलाओं के नाम से भी लोन निकलवाकर लोन के पैसे को अपनें कंपनी में जमा करवा कर कंपनी द्वारा लगभग कुल 49 लाख 50 हजार की धोखाधडी किया गया है। मेरी रिपोर्ट दर्ज करनें की कृपा करें।

पांच लोगों के खिलाफ अपराध दर्ज
पीडिता की शिकायत के बाद धरमजयगढ़ पुलिस ने अखिलेश सिंह, राजू सिंह, श्रीमती गुडिया सिंह, बलराम बंजार, श्याम सिंह के अलावा मंजू चैहान के खिलाफ धारा 3(5) 318(2) 318(4) 336, 338 के तहत अपराध दर्ज कर मामले को जांच में ले लिया है।